⚖️
Legal Notice
Content hosted by Dailymotion. Report concerns at the Copyright Center.
खिवनी के जंगल में पानी पीते नजर आया ‘युवराज’
Description
देवास. मध्यपप्रदेश के देवास जिले के खिवनी अभयारण्य में बाघ युवराज जामनेर नदी में पानी पीते हुए नजर आया। वनविभाग की गश्ती टीम ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। खिवनी अभयारण्य के अधीक्षक विकास माहोरे ने बताया विभाग की गश्ती टीम नदी किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान बाघ युवराज पानी पीते नजर आया। 30 सेकंड तक वहां रुकने के बाद वह झाडिय़ों में चला गया। माहोरे ने बताया इस तरह नदी किनारे पानी पीते हुए बाघ पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। खिवनी वन्यजीव संरक्षण की नींव 1982 में रखी गई थी। बाद में खिवनी क्षेत्र का विस्तार कर सीहोर जिले के वन क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया। अब यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा सिद्ध हो रहा है। राज्य सरकार अब ओंकारेश्वर वन्य-प्राणी अभयारण्य के विकास के माध्यम से इस ट्रांजिट कॉरिडोर नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। खिवनी अभयारण्य केवल एक वन क्षेत्र नहीं, बल्कि पुनर्जीवन, संतुलन और नई उम्मीद की प्रेरक कहानी है, जो मध्यप्रदेश को वन्यजीव संरक्षण और इको-पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है।
Keywords & Tags
More from User
खिवनी के जंगल में पानी पीते नजर आया ‘युवराज’
Patrika
खिवनी के जंगल में पानी पीते नजर आया ‘युवराज’
Patrika
गो सम्मान आव्हान अभियान में आज गो सम्मान दिवस
Patrika
बाराती बस बनी आग का गोला
Patrika
साइड नहीं मिला तो ड्राइवर ने बारात में घुसा दिया ट्रेक्टर
Patrika
दुर्गा का रूप बेटियां, सादगी में श्रेष्ठ विवाह—चेचट से उठा सामाजिक बदलाव का संदेश
Patrika
Related Videos
खिवनी के जंगल में पानी पीते नजर आया ‘युवराज’
Patrika
जंगल में पानी पीता नजर आया बाघ
Patrika
श्रीकरणपुर में 60 एमएम बरसात, गलियों में नजर आया पानी ही पानी
Patrika
श्रीकरणपुर में 38 एमएम बरसात, मौसम सुहाना गलियों में नजर आया पानी-पानी
Patrika
Video: रणथम्भौर में दिखा जंगल के राजा का शाही अंदाज, जिप्सियों के आगे घूमता नजर आया टाइगर
Patrika
पानी में खेलते-नहाते नजर आया हाथियों का दल
Patrika