Skip to content
Play
Extracting media streams...
Tip
⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️ ⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️

सेवानिवृत्त कांस्टेबल से 5 हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

सेवानिवृत्त कांस्टेबल से 5 हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
- एफआइआर में आरोपी से पुलिस स्टेशन बाप में ही ली रिश्वत
- पिता व चार पुत्रों का नाम निकालने को 30 हजार की डिमाण्ड, फिर 13 हजार तय, सत्यापन में 8 हजार मांगे
जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर जिले की ग्रामीण पुलिस के पुलिस स्टेशन बाप में जीआरपी के सेवानिवृत्त कांस्टेबल से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते एक हेड कांस्टेबल को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मारपीट के एक मामले में आरोपियों के नाम निकालने की एवज में यह रिश्वत ली गई।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत के अनुसार टेकरा गांव निवासी भगवानसिंह व पुत्र पूनमसिंह की शिकायत पर बाप थाने में ट्रैप कार्रवाई कर थाने के हेड कांस्टेबल भागीरथराम बिश्नोई को पांच हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की सिटी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। परिवादी भगवानसिंह राजकीय रेलवे पुलिस में कांस्टेबल से वर्ष २०१४ में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
पिता व चार पुत्रों के नाम हटाने को मांगे थे तीस हजार

एएसपी नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि टेकरा निवासी परिवादी भगवानसिंह व उसके चार पुत्रों के खिलाफ पुलिस स्टेशन बाप में मारपीट का एक मामला दर्ज है। हेड कांस्टेबल भागीरथराम मामले का जांच अधिकारी है। मारपीट के दौरान दो पुत्र मौके पर मौजूद नहीं थे। फिर भी एफआइआर में नाम लिख दिए गए थे। इनके खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए सम्पर्क करने पर हेड कांसटेबल ने उसने एफआइआर से पांचों कानाम हटाने की एवज में तीस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। फिर बाद में तेहर हजार रुपए तय हुए थे। नौ जुलाई को भगवानसिंह ने एसीबी से शिकायत की थी। गोपनीय सत्यापन में आठ हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई थी।
एचएम कार्यालय में खुद की कुर्सी पर ली रिश्वत

गोपनीय सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद हेड कांस्टेबल ने बुधवार को परिवादी को थाने बुलाया। इस पर भगवानसिंह पांच हजार रुपए लेकर थाने पहुंचा, जहां एचएम कार्यालय में हेड कांस्टेबल खुद की कुर्सी पर बैठा मिला। परिवादी ने उसे पांच हजार रुपए दे दिए। इतने में इशारा मिलते ही एसीबी ने दबिश देकर हेड कांस्टेबल भागीरथराम बिश्नोई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत राशि भी जब्त कर ली गई।

Related videos

30 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल व कांस्टेब...
00:29

30 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल व कांस्टेब...

Patrika

3y ago
नाम निकालने के बदले 5 हजार रिश्वत लेते हेड कांस...
00:48

नाम निकालने के बदले 5 हजार रिश्वत लेते हेड कांस...

Patrika

6y ago
मुकदमे में मदद के हेड कांस्टेबल ने पहले 25 फिर...
00:08

मुकदमे में मदद के हेड कांस्टेबल ने पहले 25 फिर...

Patrika

4y ago
फौजी से चार हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल और मह...
00:21

फौजी से चार हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल और मह...

Patrika

2y ago
VIDEO...... Ahmedabad नरोडा थाने का हेड कांस्टे...
00:12

VIDEO...... Ahmedabad नरोडा थाने का हेड कांस्टे...

Patrika

3y ago
Ahmedabad: हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा
00:22

Ahmedabad: हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा

Patrika

1y ago
एसआइ भर्ती परीक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल ने ल...
00:50

एसआइ भर्ती परीक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल ने ल...

Patrika

4y ago
पुलिस चौकी के पास सब्जी के ठेले वाले को बनाया द...
01:29

पुलिस चौकी के पास सब्जी के ठेले वाले को बनाया द...

Patrika

3y ago
सेवानिवृत्त निगमकर्मी से पांच हजार रिश्वत लेते...
00:59

सेवानिवृत्त निगमकर्मी से पांच हजार रिश्वत लेते...

Patrika

5y ago
व्यवसायी ने हेड कांस्टेबल के लिए ली 10 हजार रिश...
01:03

व्यवसायी ने हेड कांस्टेबल के लिए ली 10 हजार रिश...

Patrika

5y ago
हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मालिक से 5 हजार रिश्वत ल...
00:48

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मालिक से 5 हजार रिश्वत ल...

Patrika

4y ago
VIDEO : चार हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल...
01:10

VIDEO : चार हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल...

Patrika

3y ago