नाम निकालने के बदले 5 हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
- एफआइआर में आरोपी से पुलिस स्टेशन बाप में ली रिश्वत
जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर जिले की ग्रामीण पुलिस के पुलिस स्टेशन बाप में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते एक हेड कांस्टेबल को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मारपीट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने की एवज में यह रिश्वत ली गई।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत शर्मा के अनुसार टेकरा गांव निवासी भगवानसिंह की शिकायत पर बाप थाने में ट्रैप कार्रवाई कर थाने के हेड कांस्टेबल भागीरथराम बिश्नोई को पांच हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की सिटी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पिता व चार पुत्रों के नाम हटाने को मांगे थे तीस हजार
एएसपी नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि टेकरा निवासी परिवादी भगवानसिंह व उसके चार पुत्रों के खिलाफ पुलिस स्टेशन बाप में मारपीट का एक मामला दर्ज है। हेड कांस्टेबल भागीरथराम मामले का जांच अधिकारी है। उसने एफआइआर से पांचों कानाम हटाने हटाने व कार्रवाई न करने की एवज में तीस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। फिर बाद में तेहर हजार रुपए तय हुए थे। नौ जुलाई को भगवानसिंह ने एसीबी से शिकायत की थी। गोपनीय सत्यापन में आठ हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई थी।
More videos from Patrika
View all →Related videos
30 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल व कांस्टेब...
Patrika
सेवानिवृत्त कांस्टेबल से 5 हजार रिश्वत लेते हेड...
Patrika
कोयला निकालने व टीपी जारी करने के बदले में मांग...
Patrika
VIDEO...... Ahmedabad नरोडा थाने का हेड कांस्टे...
Patrika
Ahmedabad: हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा
Patrika
रिश्वत लेने के मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई...
Patrika
फौजी से चार हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल और मह...
Patrika
एसआइ भर्ती परीक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल ने ल...
Patrika
पुलिस चौकी के पास सब्जी के ठेले वाले को बनाया द...
Patrika
व्यवसायी ने हेड कांस्टेबल के लिए ली 10 हजार रिश...
Patrika
रिश्वत लेने का आरोपी हेड कांस्टेबल निलम्बित
Patrika
हेड कांस्टेबल ने मारपीट के मामले में से नाम हटा...
Patrika