Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.
YouCut_20200810_184119019
Description
श्रद्धालुओं के बिना होंगे जन्माष्टमी व नंद महोत्सव
- नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर व कांकरोली में द्वारकाधीश मंदिर में होंगे दो दिवसीय आयोजन
गिरिराज सोनी
नाथद्वारा/राजसमंद. शुद्धाद्वेत पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ में बिराजे श्रीनाथजी की नगरी व कांकरोली में द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली के बाद सबसे बड़े त्योहार जन्माष्टमी व नंदमहोत्सव होते रहे हैं। आयोजन इस बार भी होंगे, लेकिन कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए सारी परम्पराएं श्रद्धालुओं की भागीदारी के बिना सम्पन्न होगी। मंदिरों के गेट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
इन मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर आराध्य प्रभु को सुबह मंगला की झांकी के पश्चात पंचामृत से स्नान कराया जाता है। इस अलौकिक दर्शन का लाभ लेने देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते रहे हैं। वे इन दर्शनों के लिए ही मुख्य रूप से यहां आते हैं, जो इन दर्शनों के बाद की झांकियों के दर्शन कर पुन: लौट जाते हैं। रात्रि को १२ बजे ठाकुरजी के जन्मदिन के अवसर पर सेवादारों द्वारा २१ तोपों की सलामी दी जाएगी, लेकिन वहां पर भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति नहीं रहेगी। अगले दिन नंदमहोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें पूरा भाव यह रहता है कि नंदबावा के यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ है। इसी क्रम में इन मंदिरों में हल्दी व केसर युक्त दही का छिड़काव किया जाता है। इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर के बड़े मुखिया इन्द्रवदन गिरनारा व द्वारकाधीश मंदिर के मुखिया नंद बाबा के भाव से प्रभु को सोने के पल्ले में झूला झुलाते हैं। यशोदा का रूप निधि स्वरूप लाड़ले लालन के बड़े मुखिया धरते हैं। ये सभी आयोजन भी होंगे, लेकिन सेवादारों के बीच। जन्माष्टमी के अवसर पर इन मंदिरों में आकर्षक सजावट की जा रही है।

Keywords & Tags
More from User
00:38
स्कूल की जर्जर छत से टपकता है पानी
Patrika
00:25
इंदौर-बैतूल हाइवे बंद
Patrika
01:44
कलेक्टर खंडवा की जनसुनवाई में अधिकारियों को खुली चुनौती, 7 दिन में पुलिया नहीं बनी तो आंदोलन
Patrika
01:03
चरित्र शंका में पत्नी की गला दबाकर हत्या
Patrika
01:01
खंडवा की पार्वती बाई धर्मशाला की 72 दुकानों का किराया 10 गुना तक बढ़ाया, दुकानदारों में हडक़ंप
Patrika
00:54
swm news: टूटी पुलिया हादसे को दे रही बुलावा, जिम्मेदार बेपरवाह
Patrika
Related Videos
03:50
MD-Rajsamand
Patrika
01:05
Rajsamand: पौधे लगाकर 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आगाज
Patrika
00:43
Rajsamand: बाघेरी नाका छलका, चल रही है डेढ़ इंच की चादर
Patrika
01:22
Rajsamand News: 2 बदमाश और तड़ातड़ चाकूबाजी, सेल्समैन को बनाया निशाना; वारदात के बाद दहशत
Patrika
00:36
Rajsamand Murder: राजसमंद के प्रतापपुरा ब्रिज पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
Patrika
00:19
Hanuman ji temple of temple in Sangam city opened after 24 days
Patrika