ReePrime
Rath Yatra Jagannath Puri: भगवान जगन्नाथ की Rath Yatra के पहले क्या होता है? स्वर्ण कुएं की कहानी?

Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.

Rath Yatra Jagannath Puri: भगवान जगन्नाथ की Rath Yatra के पहले क्या होता है? स्वर्ण कुएं की कहानी?

Description

ओडिशा स्थित जगन्नाथ पुरी को देश के चार धामों में से एक माना जाता है. यहीं, भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान हैं. 11 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया जाएगा. इस दौरान सबसे पहले स्वर्ण कुआं, निगरानी करने वाले सेवादार की मौजूदगी में खोला जाएगा. भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा और सुदर्शन को सोने के 108 घड़ों से स्नान करवाया जाएगा. स्नान की प्रक्रिया जानने से पहले, वहां मौजूद कुआं का रहस्य जानते हैं, जिसके जल से भगवान का स्नान संपन्न होता है.स्कंद पुराण के अनुसार पांड्य राजा इंद्रद्युम्न ने कुँए के अंदर सोने की ईंटें लगवाईं थीं . मंदिर के पुजारियों का कहना है कि इस इस कुएं में कई तीर्थों का जल है. सीमेंट और लोहे से बना इसका ढक्कन करीब डेढ़ से दो टन का है, जिसे 12 से 15 सेवक मिलकर हटाते हैं. अब जानते हैं कि कैसे होता है यह अनुष्ठान, क्या है पूरी प्रक्रिया और इस दौरान क्या किया जाता है? सबसे पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को मंदिर के गर्भगृह से बाहर स्नान मंडप तक लाया जाता है. इस दौरान विशेष मंत्रों का जाप होता है और आहुतियां दी जाती हैं. गौर करने की बात यह है कि स्नान के लिए 108 घड़ों का उपयोग होता है, जिनमें फूल, चंदन, केसर और कस्तूरी जैसे सुगंधित पदार्थ और कई तरह की औषधियां मिलाई जातीं हैं. स्नान मंडप में तीन बड़ी चौकियों पर सभी को विराजित किया जाता है. उनपर कई तरह के सूती कपड़े लपेटे जाते हैं, ताकि उनकी लकड़ी की काया पानी से बची रहे. फिर भगवान जगन्नाथ को 35, बलभद्र जी को 33 और सुभद्राजी को 22 घड़ों से नहलाया जाता है. बचे हुए 18 घड़े सुदर्शन जी पर चढ़ाए जाते हैं. जगन्नाथ की स्नान यात्रा में इस्तेमाल होने वाले स्वर्ण घड़ों को फिर से मंदिर के भीतर सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है. स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ और बलभद्र को हाथी वेश पहनाया जाता है, जबकि सुभद्रा को कमल के फूल की पोशाक पहनाई जाती है.

#rathyatra #jagannathpuri #snan #oneindiahindi

~ED.348~HT.336~

More from User

03:07

Operation Sindoor के वीरों को सलाम, सरकार ने बताया किन 6 जवानों ने देश के लिए दी जान | Indian Army

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

06:17

Ram Mandir Donation Case:जेल चला गया चेला Tinu Yadav, अगला नंबर Champat Rai का? सामने आया चोरी का सच

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

03:15

Ujjain muharram जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई गई गाड़ी, धमाके के बाद FIR से मचा बवाल

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

04:17

Bharat Tiwari Encounter: आधी रात भरत के घर पहुंचे एसपी, परिवार ने खोली पूरी पोल! | Bhojpur Police

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

09:11

Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy के 10 बड़े स्तंभ, मुफ्त शिक्षा से लेकर AI सिटी का चौंकाने वाला प्लान

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

10:28

Indian Passport नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान पर क्यों मचा बवाल? जानें नियम

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Related Videos

03:10

Jagannath Temple Ratna Bhandar की पूरी कहानी, किसने रखवाया था खजाना, कैसा रहस्य | वनइंडिया हिंदी

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

03:14

Jagannath Temple Ratna Bhandar: 46 साल बाद खुला तहखाने का राज, भक्तों की एंट्री बैन | वनइंडिया हिंदी

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

03:01

Rath Yatra begins in Puri's Jagannath Temple amid curfew due to Covid-19 pandemic | Oneindia News

Oneindia

01:54

Rath Yatra 1928 - 1946 | Jagannath Rath Yatra Status | Old Puri Jagannath Temple | Old Video

Trending Status Studio

01:29

Rath Yatra 1955 -1961 | Old Video | Puri Jagannath Rath Yatra Status |Old Puri Jagannath Temple

Trending Status Studio

04:39

Lord Jagannath Rath Yatra in Gujarat- No regular Rath Yatra, chariot to move within temple premises

TV9 Gujarati