Skip to content
Play
Extracting media streams...
Tip
⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️ ⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️

Video: खेतोलाई में चार ऊंटों की अचानक मौत, पालकों में मचा हड़कंप

लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव में एक ऊंट पालक के बाड़े में चार राज्य पशु ऊंटों की अचानक मौत हो गई। एक साथ चार ऊंटों की मौत से क्षेत्र के ऊंट पालकों में हड़कंप मच गया। ऊंटों की मौत से पालक को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर मुआवजा देने की मांग की है। खेतोलाई गांव के ऊंट पालक संजय बिश्नोई पुत्र सुखराम बिश्नोई ने बताया कि उनके पास 150 से अधिक ऊंट हैं। वे प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी ऊंटों के झुंड को गांव के पास स्थित जंगल में चराने के लिए ले गए थे। शाम को सभी ऊंट वापस बाड़े में लौट आए थे। देर शाम जब वह ऊंटों की देखरेख के लिए बाड़े में पहुंचे तो चार ऊंट मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि तीन से चार ऊंट घायल अवस्था में तड़प रहे थे। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी को दी गई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायल ऊंटों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि ऊंटों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पशु पालक ने मृत ऊंटों का पोस्टमॉर्टम करवा कर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण पंकज बिश्नोई ने बताया कि इससे पहले भी पिछले वर्ष संजय बिश्नोई के एक दर्जन से अधिक ऊंट अज्ञात कारणों से मृत पाए गए थे। अब फिर चार ऊंटों की अचानक मौत से पशु पालक को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Related videos

जयपुर में चार विभाग हुए अचानक सक्रिय, बुलडोजर च...
01:09

जयपुर में चार विभाग हुए अचानक सक्रिय, बुलडोजर च...

Patrika

3y ago
ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक तबीयत हुई ख...
01:17

ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक तबीयत हुई ख...

Patrika

5y ago
चंबल में एक तेदुंए की सड़क हादसे में मौत से मचा...
01:30

चंबल में एक तेदुंए की सड़क हादसे में मौत से मचा...

Patrika

6y ago
सरसवाही में अचानक दो मुर्गियों की मौत से हड़कंप
02:02

सरसवाही में अचानक दो मुर्गियों की मौत से हड़कंप

Patrika

5y ago
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, मचा हड़कंप
03:44

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, मचा हड़कंप

Patrika

5y ago
Sonbhadranews: अचानक धु धु कर जलने लगी चार दूका...
01:12

Sonbhadranews: अचानक धु धु कर जलने लगी चार दूका...

Patrika

3y ago
बीमार आइसीयू: नींद में थे मरीज, अचानक गिरा फॉल...
00:28

बीमार आइसीयू: नींद में थे मरीज, अचानक गिरा फॉल...

Patrika

3y ago
Video: बाजार में खड़ी कार में अचानक हुआ विस्फोट...
00:53

Video: बाजार में खड़ी कार में अचानक हुआ विस्फोट...

Patrika

4y ago
Mount Abu News : रात के अंधेरे में होटल में घुस...
00:33

Mount Abu News : रात के अंधेरे में होटल में घुस...

Patrika

1y ago
-प्लास्टिक पाइप, जूते-चप्पल की दुकाने चपेट में...
00:10

-प्लास्टिक पाइप, जूते-चप्पल की दुकाने चपेट में...

Patrika

3y ago
अचानक होने लगा मंदिर निर्माण...तो प्रशासन में म...
00:15

अचानक होने लगा मंदिर निर्माण...तो प्रशासन में म...

Patrika

2y ago
कूड़े के ढेर में अचानक हुआ विस्फोट, मचा हड़कंप
02:47

कूड़े के ढेर में अचानक हुआ विस्फोट, मचा हड़कंप

Patrika

5y ago