Video: गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना
चूंधी में लगा विशाल मेला
चूंधी स्थित गणेश मन्दिर में आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुुंचे। मेले के दौरान मन्दिर सहित पूरे परिसर की रंगीन लाइटों व पुष्पों से सजावट की गई। बुधवार प्रात: जैसलमेर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल पहुंचे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था भी की गई। मेेले में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। चूंधी मेले में मेलार्थियों के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए और खाने-पीने की स्टॉल्स भी रखी गई। गांधी चौक स्थित गणेश मंदिर में कई आयोजन किए गए। मंदिर पुजारी सुशीला देवी पुरोहित ने बताया कि बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर आकर्षक बागा से भगवान लंबोदर की प्रतिमा सजाई गई। इसके साथ ही मंदिर में पुष्प श्रृंगार व पूरे मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
Related videos
VIDEO:गणेश चतुर्थी पर लोगों में दिखा उत्साह, शु...
Patrika
VIDEO: गणेश चतुर्थी: चेन्नई पुलिस ने 1500 से अध...
Patrika
शहर में 30 जगह हुई स्थापना मिट्टी की प्रतिमाओं...
Patrika
गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, प्रतिमाओं को दि...
Patrika
गणेश चतुर्थी : चित्रा नक्षत्र, शुभ शुक्ल योग मे...
Patrika
गणेश चतुर्थी पर हस्त निर्मित गणेश मूर्ति की का...
Patrika
मूस की जगह ड्रेगन पर सवार गणेश, हाथों में लड्डू...
Patrika
तिल चतुर्थी पर हुए कई आयोजन, भगवान गणेश की निका...
Patrika
गणेश चतुर्थी : हर गतिविधि पर तीसरी आंख की पैनी...
Patrika
VIDEO: गणेश चतुर्थी पर हाटकेश्वर में खरीदारों क...
Patrika
गणेश चतुर्थी- घर-घर व मंदिरों में हुई भगवान गणे...
Patrika
पधारों विघ्नहर्ता.... गणेश चतुर्थी पर आज घर-घर...
Patrika