VIDEO: कोयम्बत्तूर और नीलगिरि के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी
कोयम्बत्तूर जिले के पश्चिमी घाट में स्थित वलपराई क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कोयम्बत्तूर के जिला कलक्टर क्रांति कुमार बाडी ने केवल वलपराई के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इसी तरह, नीलगिरि जिला कलक्टर अरुणा ने भारी बारिश के कारण नीलगिरी जिले के कुडलूर और पंडलूर तालुका के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
सिरुवानी बांध का जलस्तर 3 फीट बढ़ा
कोयम्बत्तूर जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सिरुवानी बांध का जल स्तर एक ही दिन में 3 फीट बढ़ गया है। सिरुवानी बांध तमिलनाडु और केरल की सीमा पर कोयम्बत्तूर पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित है। यह बांध कोयम्बत्तूर का मुख्य पेयजल स्रोत है। ऐसे में पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में समय-समय पर बारिश हो रही है। मंगलवार को सामान्य से 120 मिमी अधिक बारिश हुई। वहीं, दो दिन पहले 55 मिमी बारिश हुई। बांध का जल स्तर 45 फीट तक सीमित है और इसका वर्तमान स्तर 14.53 फीट है। यह मंगलवार की तुलना में 3 फीट अधिक है। एक ही दिन में भारी बारिश के कारण इसमें बढ़ोतरी देखी गई।
Related videos
VIDEO: भारी बारिश के कारण आज चेन्नई समेत कई जिल...
Patrika
Puducherry News: सीएम एन. रंगासामी ने भारी बारि...
Patrika
video: भारी बारिश के बाद चेन्नई के कुछ हिस्सों...
Patrika
VIDEO: तमिलनाडु में आफत की बारिश, स्कूलों में छ...
Patrika
CG Heavy Rain: सुकमा में मूसलाधार बारिश, स्कूलो...
Patrika
राजस्थान में शुक्रवार और शनिवार को 23 जिलों मे...
Patrika
Heavy Rain in Tamilnadu: चक्रवात 'माईचौंग' से त...
Patrika
बारिश के साथ गिरे ओले, स्कूलों में फिर बढ़ी छुट...
Patrika
लगातार बारिश ने बढ़ाई ठंड, इंटर तक के स्कूलों म...
Patrika
Video Story - सावन की झड़ी : बारिश से शहर हुआ प...
Patrika
अतिभारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्ट...
Patrika
VIDEO: तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों के स्क...
Patrika