ReePrime
Sutrdhar 8 feb

Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.

Sutrdhar 8 feb

T
The Sootr

23 Views • Feb 09, 2022

Description

मध्यप्रदेश में आदिवासियों को लुभाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी सरकार दलित वोटों को साधने की कवायद शुरू करने जा रही है। वो इसकी शुरूआत 16 फरवरी को संत रविदास जयंती (Guru Ravidass Jayanti) से करने जा रही है। इसके लिए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने बकायदा एक पत्र जारी कर प्रदेश में संत रविदास जयंती का समारोह पहली बार हर ग्राम पंचायत और जिला मुख्यालय पर मनाने का निर्देश जारी किया है। समारोह के आयोजन के लिए हर पंचायत को 2 हजार रुपए और जिला मुख्यालय को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर राजधानी में भी एक बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है। वहीं, दूसरी स्टोरी में देखिए कि कैसे मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।