ReePrime
Kunwariya Bus Hadsa

Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.

Kunwariya Bus Hadsa

P
Patrika

2 Views • May 05, 2020

Description

कुंवारिया. कस्बे के मेला परिसर के सामने फोरलेन पर मंगलवार अलसुबह सूरत से आसींद जा रही ट्रेवल्स बस के पीछे वाले भाग में अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि प्रशासन की स्वीकृति लेकर सूरत गुजरात से 48 यात्रियों को लेकर एक ट्रैवल्स बस आसींद भीलवाड़ा की दिशा में जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब सवा तीन बजे कुंवारिया मेला परिसर के सामने फोरलेन पर ट्रेवल बस के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई। इससे बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते यात्री बस से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सभी यात्री जैसे तैसे करके बस से नीचे उतर कर दूर हुए। ट्रावेल बस कुछ ही समय में पूरी तरह आग के गोले में परिवर्तन हो गई । बस में आग लगने की सूचना पर कुंवारिया थाना प्रभारी पेशावर खान व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। खान ने आग की जानकारी जिला प्रशासन एवं दमकल को दी, जिस पर राजसमन्द से दमकल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवल्स बस के चालक गिरधारीलाल के अनुसार ट्रेवल्स बस का लाइनर जलने से आग बस के पीछे के हिस्से में प्रारंभ हुई तथा देखते देखते पूरी बस में फैल गई। ट्रेवल्स बस के डीजल टैंक एवं पहिए आग की चपेट में आते ही धमाके की आवाज को सुनकर आसपास की बस्ती में रहने वाले काफी संख्या में ग्रामीण सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए।

More from User

00:47

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का वीडियो हो रहा वायरल

Patrika

00:57

Jaipur News: मासूम प्रतिका की दर्दभरी कहानी का असर, अस्पताल पहुंचकर जिला कलक्टर ने शुरू करवाई आधार प्रक्रिया

Patrika

00:57

Jaipur News: मासूम प्रतिका की दर्दभरी कहानी का असर, अस्पताल पहुंचकर जिला कलक्टर ने शुरू करवाई आधार प्रक्रिया

Patrika

03:20

सिंहस्थ 2028... ओंकारेश्वर में विकास कार्यों में आने वाले अतिक्रमण प्रभावितों के अधिकारों का हनन नहीं होगा

Patrika

00:22

सेंट्रल बैंक में लगी भीषण आग

Patrika

01:46

Raipur: श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सीएम साय ने किया सम्मान

Patrika

Related Videos

03:52

SIDHI BUS HADSA: जीवित बची युवती ने बताई दर्दभरी दास्तां

Patrika

00:40

Exclusive: Preparation for recovery of Rs 50 daily from 300 buses

Patrika

01:34

Chitrakoot Sadak Hadsa Video : साइकिल को धक्का मार पलट गई कार, दरोगा सहित साइकिल सवार की मौत, अब मची है चीख पुकार

Patrika

00:46

Chitrakoot sadak hadsa: तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी,बाइक की भिड़ंत,इलाज के दौरान एक की मौत

Patrika

03:50

MD-Rajsamand

Patrika

01:05

Rajsamand: पौधे लगाकर 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आगाज

Patrika