Skip to content

video not played or not found error
click on direct switch

Hosted by Dailymotion. For legal issues: Copyright Center · DMC · Instant Removal

Khamnor

P
Patrika

1 Views • Mar 12, 2020

Description

दूल्हा बन नाचे भक्तजन

राजसमन्द(खमनोर). क्षेत्र के बड़ाभाणुजा में होली पर भगवान लक्ष्मीनारायणजी के समक्ष फूलडोल महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव के ब्राह्मण समाज के लोग दूल्हे का रूप धर कर नाचे। इस आलौकिक नजारे को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग जमे रहे। गांव स्थित मंदिर के चौक में भगवान लक्ष्मी नारायणजी के फूल डोल सजाने के बाद यहां पर यह नृत्य किया गया। इसमें गांव में रहने वाले सभी ब्राह्मण परिवार के लोग दूल्हे का वेशधारण कर, सिर पर साफा बांध, तुर्रा, किलंगी लगाकर इस चौक में थाली मादल की विशेष थाप पर नाचे। नृत्य के दौरान आपस में गले भी मिले। दोपहर से प्रारंभ होने वाला यह नृत्य शाम तक चलता रहा। इस दौरान बीच बीच मे भजन व फाग गायन भी हुआ।