ReePrime
aao's murder

Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.

aao's murder

P
Patrika

493 Views • Aug 18, 2020

Description

शव काटने में प्रयुक्त ग्राइण्डर नाले से बरामद
- एएओ की हत्या कर शव के छह टुकड़े करने का मामला
- धड़ को नाले में फेंक लौटने के दौरान नौ मील के पास नाले में फेंका था ग्राइण्डर व युवती का लोअर
जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने कृषि विभाग में एएओ की हत्या कर शव के छह टुकड़े करने में प्रयुक्त ग्राइण्डर व युवती का लोअर मंगलवार को मण्डोर नौ मील के पास नाले से बरामद किया। जो हत्या से कुछ देर पहले मृतक की दोनों सालियों ने बनाड़ रोड स्थित दुकान से खरीदा था।

थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि प्रकरण में बोरुंदा के डागों की ढाणी निवासी सीमा पुत्र पोकरराम, उसकी बहन प्रियंका व बबीता और कांटिया निवासी भींयाराम जाट रिमाण्ड पर हैं। पांच दिन की रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर चारों को एक बार फिर बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों को फिर से रिमाण्ड पर लिए जाने की संभावना है।
पूछताछ में सामने आया कि हत्या की साजिश में शव काटना भी शामिल था। इसके लिए गत दस अगस्त को हत्या से कुछ देर पहले बबीता व प्रियंका ने बनाड़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकान से १२ सौ रुपए में कटर ग्राइण्डर खरीदा था। पुलिस जांच में दुकानदार से आरोपियों को ग्राइण्डर बेचने की पुष्टि की।

हत्या व शव काटने के बाद आरोपी कार में धड़ लेकर मण्डोर रोड पर ओसियां फांटा के पास गए थे, जहां गंदे नाले में धड़ फेंककर घर लौट रहे थे। तब रास्ते में उन्होंने शव काटने में प्रयुक्त ग्राइण्डर युवती के लोअर में लपटेकर नौ मील के पास नाले में फेंका था। आरोपियों की निशानदेही से ग्राइण्डर व लोअर बरामद किया गया। आरोपी प्रियंका व बबीता के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

More from User

00:48

लोकसभा Speaker ओम बिरला बोले- तनाव और अशांति बढ़ रही, अनुशासन की आवश्यकता

Patrika

00:11

हर दिन 1 हजार मरीज और उनके परिजन हो रहे परेशान

Patrika

01:07

सागर में मकान की खुदाई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा

Patrika

00:17

आरएएफ का फ्लैग मार्च: शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे, शांति व्यवस्था पर रहा फोकस

Patrika

00:35

राष्ट्रपति का ओंकारेश्वर दौरा... सुरक्षा बलों ने की रिहर्सल, दो बार सेना का हेलीकॉप्टर भी उतरा, ट्रैफिक भी रोका

Patrika

00:52

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने PM Modi और रेल मंत्री को धन्यवाद कहा

Patrika

Related Videos

00:55

friends murdered a worker in jodhpur, dead body recovered

Patrika

00:22

gangster lawrence bishnoi hearing vasudev israni murder case jodhpur

Patrika

01:12

jodhpur crime news, fight in two groups in jodhpur

Patrika

00:57

dalit community protest at jodhpur collectorate in rahul meghwal case

Patrika

03:40

man commits suicide after murder of young girl in jodhpur

Patrika

00:44

murder at Mohalla Laiyquan in jodhpur latest news in hindi

Patrika