आजम की बहन का बंगला होगा निरस्त, लखनऊ में आवंटित है 6000 फीट का बंगला, योगी ने कहा- खाली करना होगा
गौरतलब है कि आजम खान की बहन निकहत अफलाक एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं, वे अब रिटायर हो चुकी हैं और अपने रामपुर के घर में ही रहती हैं। इस बंगले को लेकर रामपुर की ही एक महिला ने शिकायत की थी जिसके आधार पर बंगले को वापस लेने की कार्यवाही शुरू हो गई है। सात दिन के भीतर जवाब न मिलने पर आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
#Humsafarresort #Rampur #Tazeenfatma
बंगले पर नोटिस
लखनऊ नगर निगम ने बंगले पर नोटिस चिपका दिया है और निकहत अफलाक से जवाब मांगा है। इस नोटिस का संतोषजनक जवाब देना पड़ेगा। ऐसा ना करने पर बंगले का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले शनिवार को रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि सपा सांसद 15 दिनों के अंदर स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करें, नहीं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी और इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का खर्चा भी उन्हीं से वसूला जाएगा। रामपुर विकास प्राधिकरण के मुताबिक हमसफर रिजॉर्ट बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। रिजॉर्ट को ध्वस्त करने का नोटिस उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को सीतापुर जेल में भेज दिया गया है क्योंकि रिजॉर्ट तंजीम फातिमा के नाम है।
#CMYogi #Nagarnigam #SamajwadiParty
Related videos
सरकार जमीन आवंटन करेगी निरस्त, आईएएस नीरज के पव...
Patrika
आज से शुरु होगा काले सोने का तोल, पूरे माह चलेग...
Patrika
Rampur: पैन कार्ड को लेकर सपा सांसद आजम खान और...
Patrika
12 घंटे Rampur जेल में रहे आजम खान, बोले- मैं स...
Patrika
अजमेर रोड: 200 फीट बाईपास चौराहा होगा ट्रेफिक स...
Patrika
कार्यवाहक स्वच्छता प्रभारियों के आदेश को तत्काल...
Patrika
रीट पेपर लीक मामला : रामलाल बोले, सरकार को पेपर...
Patrika
होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे
Patrika
अब नहीं चलेगी टालमटोल, पन्द्रह दिन में करना होग...
Patrika
बकाया जमा नहीं हुआ तो तीन हजार से ज्यादा वाहनों...
Patrika
खनन में लिप्त वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त, वन...
Patrika
यहां का डाक बंगला अब होगा संभागीय आयुक्त कार्या...
Patrika