Skip to content
Play
Extracting media streams...
Tip
⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️ ⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️

मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले की 28 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के गैंग IS-191 पर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।कुछ दिनों पूर्व मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से बने गजल होटल के ऊपरी हिस्से को जिला प्रशासन ने ध्वस्त किया था । वहीं आज सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी में मोख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले अनवर सहजाद और सरजीत रजा की 28 करोड़ 58 लाख की जमीन की कुर्की की गयी। सीओ सदर के नेतृत्व में बकायदे डुग-डुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई की गयी। सीओ सिटी ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर आज कुर्की की कार्रवाई की गयी है। जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी से सम्बंधित 12 भू खण्डों की संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश जारी कर दिया है। जिसमे गाजीपुर के तीन और मऊ जिले में 9 भू खंडों के कुल 28 करोड़ 58 की सम्पत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है। जिसमे आज गाजीपुर के तीन भूखंडों में एक सम्पत्ति की कुर्की की गई है। जबकि अन्य दो भू खंडों की कुर्की कल की जाएगी और बाकी 9 भू खंडों की कुर्की के लिए डीएम मऊ को पत्र भेज दिया गया है।
बता दें जिला प्रशासन लगातार मोख्तार अंसारी गैंग पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व मोख्तार के करीबी डाक्टर आजम के शम्मे हुसैनी अस्पताल को ध्वस्त किया गया था। जबकि शहर के सबसे पास इलाके महुआबाग में मोख्तार की पत्नी के नाम से बने गजल होटल पर भी कार्रवाई की गयी थी। मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के खिलाफ अबतक तकरीबन 150 करोड़ की संपत्ति के खिलाफ ध्वस्तीकरण व कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही मोख्तार और उनके करीबियों के 77 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निलबन कर जब्त किये जा चुके हैं।

Related videos

Gazipur mukhtar ansari: माफिया मुख्तार अंसारी क...
01:57

Gazipur mukhtar ansari: माफिया मुख्तार अंसारी क...

Patrika

3y ago
Mukhtar Ansari Death LIVE: मुख्तार अंसारी की मौ...
00:27

Mukhtar Ansari Death LIVE: मुख्तार अंसारी की मौ...

Patrika

2y ago
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा अंसारी पर प्रशासन...
02:13

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा अंसारी पर प्रशासन...

Patrika

4y ago
मुख़्तार अंसारी की पुत्रवधू और  विधायक अब्बास अं...
01:41

मुख़्तार अंसारी की पुत्रवधू और विधायक अब्बास अं...

Patrika

3y ago
मुख्तार अंसारी के साले की 5 करोड़ 10 लाख की संप...
01:56

मुख्तार अंसारी के साले की 5 करोड़ 10 लाख की संप...

Patrika

4y ago
मुख्तार अंसारी के बेटे के नाम 1 करोड़ 38 लाख 96...
05:07

मुख्तार अंसारी के बेटे के नाम 1 करोड़ 38 लाख 96...

Patrika

5y ago
Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भ...
00:59

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भ...

Patrika

3y ago
मुख्तार अंसारी की पत्नी समेत उनके 2 सालों के खि...
02:04

मुख्तार अंसारी की पत्नी समेत उनके 2 सालों के खि...

Patrika

5y ago
मुख्तार अंसारी के बेटों व पत्नी की मालकियत वाले...
04:48

मुख्तार अंसारी के बेटों व पत्नी की मालकियत वाले...

Patrika

5y ago
मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ गै...
01:33

मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ गै...

Patrika

5y ago
Mukhtar Ansari Death LIVE: गाजीपुर में मुख्तार...
00:22

Mukhtar Ansari Death LIVE: गाजीपुर में मुख्तार...

Patrika

2y ago
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पति अब्बास अंसारी...
00:24

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पति अब्बास अंसारी...

Patrika

2y ago