आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कल आमने-सामने होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम
गुरु राहुल द्रविड़ के रनबांकुरे और बाल बहादुर कल ऑस्ट्रेलिया के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने वाले हैं. पृथ्वी शाह की कप्तानी में टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर बेहद शानदार है, इसलिए सबको उम्मीद है कि ये टीम विश्व विजेता बनकर इतिहास रचेगी. दिलचस्प बात ये है कि 14 जनवरी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से रौंद कर ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अपना विजय अभियान शुरू किया था. फिर 16 जनवरी को ग्रुप के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से पीटा. आखिरी ग्रुप मैच में यंगिस्तान ने 19 जनवरी को जिम्बाब्वे को 10 विकेट से ज़मीन पर ला पटका. 26 जनवरी को क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को 131 रनों से हराया और फिर बारी आई सेमीफाइनल की. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराया कि मैदान में पाकिस्तानी टीम पानी-पानी हो गई. सेमीफाइनल में शुभमन गिल की शानदार सेंचुरी, पृथ्वी शाह के 41 और मनजोत कालड़ा के 47 रनों की पारी से भारत ने 272 रन बनाए. आई सी पोरेल की घातक गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 69 रन पर पवेलियन लौटी और टीम इंडिया ने 203 रनों की भारी भरकम जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया.
Related videos
कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड? ज...
Cricketnmore
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल म...
Aaj Tak
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सिंगिंग का ज...
Aaj Tak
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज, ताज के लिए स्प...
Aaj Tak
अंडर 19 वर्ल्डकप: जिसकी कप्तानी में 2007 वर्ल्...
NewsX
IND vs AUS WC 2023 Final: वर्ल्ड कप फाइनल मैच क...
Patrika
आईसीसी वनडे विश्व कप क्रिकेट फाइनल
Patrika
बांग्लादेश ने मना किया आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप मे...
Creator Connect
कोरोना की मार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 पर, र...
GoNewsIndia
CONFIRMED: 2019 का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप विर...
Inkhabar
आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची कानपुर, लग...
ETVBHARAT
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में बांग्लादेश ने भारत क...
GoNewsIndia