Skip to content
Play
Extracting media streams...
Tip
⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️ ⚡ Direct Stream Active • Switch to Framed only if preferred • If video or audio lags, change quality format • Shortcuts: Space / K = Play/Pause, ← / → = 10s Seek, M = Mute • Adjust buffer in Player Settings ⚙️

विपक्ष का सरकार से सवाल— 17 मई के बाद क्या होगा?

तीसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार लगातार बिना रणनीति के बंद करने के फैसले पर घिर रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि 17 मई के बाद की क्या रणनीति है? वहीं श्रमिकों का पलायन या रेल से उन्हें उनके घर पहुंचाने में हुई देरी पर भी विपक्ष सरकार का घेर रहा है। विपक्षी नेताओं का मानना है कि पहले चरण का लॉकडाउन शुरू करने से सप्ताहभर पहले ही इन विशेष ट्रेनों से पहुंचा दिया जाना चाहिए था, ताकि कोरोना का संकट उनके साथ उनके गांवों तक जाने का अंदेशा नहीं रहता।मजदूर घर चले भी गए तो उनके खाने के लिए केंद्र ने अब तक कोई पैकेज जारी नहीं किया है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉ न्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई। साथ ही कहा कि बेरोजगारी दर पर कंट्रोल करने में सरकार की नाकामी के कारण आम लोगों के जीवन में एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार की कोरोना महामारी पर कोई रणनीति ना होने की आलोचना की गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने किस पैमाने पर लॉकडाउन का यह तीसरा चरण लागू किया। साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि 17 मई के बाद की केंद्र सरकार ने क्या योजना बनाई है। आपको बता दें कि भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब हर दिन चार हजार तक बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह तक संक्रमितों की कुल संख्या 49,391 पहुंच गई। वहीं मरने वालों की संख्या 1,694 हो गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 126 लोगों की मौत हुई है और 2958 मामले सामने आए हैं। इस संकट को देखते हुए देशभर में फिलहाल 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि तेलंगाना ने पहले ही राज्य में 29 मई तक लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा कर दी है।

Related videos

विपक्ष का सरकार से सवाल— 17 मई के बाद क्या होगा?
03:09

विपक्ष का सरकार से सवाल— 17 मई के बाद क्या होगा?

Patrika

6y ago
Video : बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव का...
01:19

Video : बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव का...

Patrika

3y ago
जानिए आखिर क्या होगा 3 मई के बाद ?
09:41

जानिए आखिर क्या होगा 3 मई के बाद ?

Patrika

6y ago
क्या होगा 17 मई के बाद? पीएम करेंगे राज्यों के...
06:28

क्या होगा 17 मई के बाद? पीएम करेंगे राज्यों के...

Patrika

6y ago
बड़ा सवाल:3 मई के बाद lockdown खुलेगा
02:33

बड़ा सवाल:3 मई के बाद lockdown खुलेगा

Patrika

6y ago
Atiq-Ashraf murder: विपक्ष के सवाल पर BJP सांसद...
01:28

Atiq-Ashraf murder: विपक्ष के सवाल पर BJP सांसद...

Patrika

3y ago
श्रीगंगानगर फाटक पर 21 मई के बाद शुरू होगा आवागमन
02:18

श्रीगंगानगर फाटक पर 21 मई के बाद शुरू होगा आवागमन

Patrika

3y ago
५ मई के बाद जिले में आने वाले लोगों व उनके परिव...
00:14

५ मई के बाद जिले में आने वाले लोगों व उनके परिव...

Patrika

6y ago
सरकार हमेशा किसानों से बात करने को तैयार, विपक्...
13:47

सरकार हमेशा किसानों से बात करने को तैयार, विपक्...

Patrika

5y ago
VIDEO : राष्ट्रपति चुनाव के बाद क्या राजस्थान म...
00:39

VIDEO : राष्ट्रपति चुनाव के बाद क्या राजस्थान म...

Patrika

4y ago
15 मई को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर जानिए क्या...
00:20

15 मई को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर जानिए क्या...

Patrika

3y ago
क्या 21 मई तक भारत से सचमुच खत्म होगा कोरोना Vi...
11:30

क्या 21 मई तक भारत से सचमुच खत्म होगा कोरोना Vi...

Patrika

6y ago