11 वीं की छात्रा बनी एक दिन की शहर कोतवाल,शहर की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
महिलाओं और किशोरियों के मन से डर और झिझक दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की इस अनोखी पहल का नजारा महोबा में भी देखने को मिला ! महोबा शहर कोतवाली में सीओ सिटी कालू सिंह के द्वारा जीजीआईसी में 11 वी की छात्रा यशस्वी तिवारी को थाना प्रभारी की बड़ी जिम्मेवारी मिली है । इंस्पेक्टर बनने के बाद सिर पर खाकी टोपी पहने एक दिन की शहर कोतवाल ने बखूबी अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए महिला अपराधों पर अंकुश लगाए जाने को प्राथमिकता दी है । थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद एक दिन की इंस्पेक्टर यशस्वी तिवारी को शहर का भ्रमण करने के दौरान काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा है । नो एंट्री में छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जाहिर की है । चार पहिया वाहन चालक को डांटते हुए गाड़ी वापिस ले जाने की बात कही है । शहर की प्रमुख सड़को पर लापरवाही से खड़े वाहन स्वामियों को हिदायत दी । एक दिन की कोतवाली प्रभारी यशस्वी तिवारी ने बताया कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर नियंत्रण रखना ही हमारी पहली प्राथमिकता है । महोबा शहर में स्काउट गाइड की छात्रा को एक दिन का शहर कोतवाल बनने के बाद सड़को पर यशस्वी को देखने के लोगो की भारी भीड़ एकजुट हो गयी । सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि यूनिसेफ के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत इस बेटी को विश्व वाल दिवस के मौके पर शहर कोतवाल नियुक्त किया गया है ।
Related videos
VIDEO: युवा महोत्सव में अव्यवस्थाओं का आलम... प...
Patrika
कलक्टर ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Patrika
रोडवेज डिपो का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जत...
Patrika
डिप्टी सीएम सिंहदेव का शहर में हुआ भव्य स्वागत,...
Patrika
स्कूलों में अंडा परोसे जाने पर जैन मुनि ने जताई...
Patrika
जिले में डांग विकास योजना की स्थिति दयनीय, योजन...
Patrika
जेएलएन अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर कलक्टर...
Patrika
आरसीईपी पर किसानों ने जताई नाराजगी, देशव्यापी आ...
Patrika
महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला पार्षद कक्ष का नि...
Patrika
महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला पार्षद कक्ष का नि...
Patrika
आरसीईपी संधि पर किसानों ने जताई नाराजगी, देशव्य...
Patrika
बाल संप्रेक्षण ग्रहों की बदहाली पर जताई नाराजगी
Patrika